Wednesday, 5 October 2016

Reliance jio (गलतफैमिया और रिलायंस जिओ )

दोस्तों देरी के लिए माफ़ी चाहता हूँ पर आज फिर मुझे ये ब्लॉग लिखना ही पड़ा। पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूँ की रिलायंस जिओ (reliance jio) के बारे में काफी मैसेज आ रहे हैं. और आज जब मैं रिलायंस डिजिटल गया तोह एक बन्दे से मुलाकात हुई  और जब मैं उस्ससे बात कर रहा था तभी एक और बाँदा आया और पूछने लगा की "मैंने सुना हैं की रिलायंस जिओ के इस्तेमाल से एक  सिम स्लॉट ब्लॉक हो जाता हैं" और अनायास मेरे मुह से निकल गया "भले कोनसी कंपनी चाहेगी की उसका प्रोडक्ट खरीदने से आपका मौजूद फ़ोन  ब्लॉक हो जाये " अगर ऐसा होता तोह शायद कोई नहीं खरीदता इस कार्ड को. उस बन्दे ने  मेरे तरफ अजीब नजर से देखा और फिर वही प्रश्न रिलायंस के कर्मचारी से पूछा  और उसने भी ऐसा ही मिलता जुलता उत्तर दिया।  उस बन्दे के जाने के बाद उस रिलायंस के कर्मचारी ने कहा "साहब रोज ऐसे लोग आते हैं और हमें ऐसे ही प्रश्न  पूछते हैं" जाहिर सी बात हैं की किसी  और की दुकान अगर तेजी से चल रही हो तोह उसकी बदनामी करने के लिए ऐसे मैसेज मीडिया में फैलाये जाते हैं. उसकी व्यथा साफ उसके चेहरे पर झलक रही थी।
तभी मेरे दिमाग में आया क्यों न रिलायंस जिओ से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर और कुछ गलफेमियो से पर्दा उठाया जाये। इसको हम कुछ इस तरह से हैंडल करेंगे

१.क्या मैं रिलायंस जिओ ऑनलाइन खरीद सकता हु.
 उ. इसका साफ शब्दो में उत्तर हैं नहीं।  फ़िलहाल तोह बिलकुल नहीं हो सकता हैं भविष्य में आप खरीद सके। पर फ़िलहाल ये आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर में ही मिलेगा.



२.क्या मैं अपने मोबाइल में जिओ सिम इस्तेमाल कर सकता हु.
उ. जी हां।  कर सकते हैं बशर्ते आपका मोबाइल 4G हो।

३.मैंने सुना हैं की रिलायंस जिओ से मेरा एक स्लॉट ब्लॉक हो जाता हैं.
उ. आपने  गलत सुना हैं।  भला कोनसी कंपनी ऐसे करेगी की उसका पप्रोडक्ट इस्तेमाल करने से आपका मोबाइल ख़राब हो जाये या आपका एक स्लॉट ब्लॉक हो जाये.  कंपनियों का पेट दर्द करता हैं तोह दाल देते हैं ऐसे मैसेज.

४.क्या मेरे 3G फ़ोन पर चलेगा रिलायंस जिओ
उ. नहीं चलेगा (सिर्फ 4G फ़ोन पर चलेगा)

५.क्या किसी और का रिलायंस जिओ मैं अपने मोबाइल में चला सकता हु.
उ. रिलायंस जिओ सिम आपके मोबाइल के IMEI नंबर से बँधा होता हैं। तोह शायद नहीं चलेगा

६. क्या मेरे फ़ोन पर चले रिलायंस जिओ सिम
उ. इसका उत्तर आपको यहाँ मिल सकता हैं jio support mobile list

७.क्या मैं एक से ज्यादा रिलायंस जिओ कार्ड ले सकता हु.
उ. जी है आप एक से अधिक जिओ कार्ड ले सकते हैं.



८. क्या कार्ड  ही एक पर्याय हैं.
उ. जी नहीं आप रिलायंस जिओ डोंगल ले सकते हैं जो शायद आपको मात्र २००० रुपयो में मिल जायेगा और  आप अपने घरमे में कई मोबाइल और कंप्यूटर पे इन्टरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे


दी हुयी जानकारी अधिकतम सही हैं फिर भी रिलायंस डिजिटल स्टोर से  पुष्टि जरूर कर ले. मिलेंगे किसी नए टॉपिक के साथ.  और हा like और सब्सक्राइब(subscribe)  करना न भूले.











No comments:

Post a Comment